Akshay Kumar Upcoming Movies 2023, 2024 – बॉलीवुड समाचार

आज हम आपको बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली 16 बड़ी फिल्मो के बारे में बताएंगे। 2019 अक्षय कुमार की करिअर का बेस्ट साल रहा था जहाँ पर उनकी मूवी केसरी, मिशन मंगल, हाउस फुल 4, गुड न्यूज़, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीँ 2020 से 2021 में उनकी फ़िल्में Boxoffice पर ज्यादा अच्छा परफॉरमेंस नहीं दे सकी। सूर्यवंशी वो फिल्म थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर पाई थी, लेकिन साल 2022 अक्षय कुमार के लिए कुछ खास साबित नहीं हो रहा है। इस साल रिलीज होने वाली उनकी फ़िल्में बच्चन पाण्डे, सम्राट पृथ्वीराज चौहान, रक्षा बंधन, बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा कलेक्शन नहीं कर पायीं। कटपुतली फिल्म को OTT Platform पर रिलीज किया गया हाल ही में रिलीज हुई

फिल्म रामसेतु में Akshay kumar के साथ Jacqueline Fernandez मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर 25 October 2022 को रिलीज किया गया था इस फिल्म को 3000+ पर्दों पर रिलीज किया गया है। फिल्म Ram Setu का 1st Day Collection 15.2 Cr और 2nd Day Collection 10.6 Cr हुआ और कुछ ही दिनों में इसका फाइनल बॉक्स ऑफिस रिज़ल्ट भी आपके के सामने आ जाएगा। यह साल Akshay kumar के लिए कुछ खास नहीं रहा है। हम आपको Akshay Kumar Upcoming Movies 2023, 2024 और के बारे में जानकारी देंगे।

 Akshay Kumar Upcoming Movies 2023, 2024

1. सेल्फी (Selfie)

फिल्म सेल्फी को राज़ मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं फ़िल्म के लीड कास्ट में अक्षय कुमार इमरान हाश्मी नुसरत भरूचा शामिल होंगे और ये अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी के करियर में पहली बार है। ये दोनों एक्टर एक फ़िल्म में एक साथ दिखाई देने जा रहे हैं। फिल्म सेल्फी एक फुल ऐक्शन कॉमिडी थ्रिलर मूवी होगी यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज के लिए प्लान कर दी गई है।

2. बड़े मियां छोटे मियां 2 (Bade Miyan Chote Miyan 2)

इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं फ़िल्म में अक्षय कुमार जाह्नवी कपूर के साथ आज की जेनरेशन के ऐक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ भी शामिल होंगे। यह फिल्म फुल ऐक्शन थ्रिल कॉमेडी मूवी होने वाली है इस को 22 दिसंबर 2023 को रिलीज के लिए प्लान दिया गया है।

Read More  Ajay Devgan Movie List | अजय देवगन मूवी, बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

3. सोरारई पोटरु (Soorarai Pottru Hindi Remake)

सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक (Soorarai Pottru Hindi Remake) अक्षय कुमार की तीसरी बड़ी अपकमिंग मूवी होगी। सोरारई पोटरु 2020 में रिलीज हुई थी। सूर्या स्टारर ये फ़िल्म थी इसके हिंदी रीमेक को सुधा कोंगरा डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे और ये भी एक ऐक्शन ड्रामा थ्रिल मूवी होने वाली है और इस फिल्म को 2023 में रिलीज के लिए प्लान किया गया है।

4. मिशन लॉयन (Mission Lion)

मिशन लॉयन को डायरेक्ट करेंगे जगन शक्ति जो कि इससे पहले अक्षय कुमार के साथ मिशन मंगल जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चूके हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस फुल फ़िल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रश्मिका मंदाना और तारा सुतारिया जैसे कलाकार शामिल होंगे और मिशन लॉयन एक फुल ऐक्शन थ्रिल ड्रामा मूवी होने वाली है इस फ़िल्म को 2023 तक रिलीज किया जायेगा

5. सिंघम 3 (Singham 3)

अक्षय कुमार की पांचवीं अपकमिंग मूवी सिंघम 3 हो सकती है, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। फ़िल्म में अजय देवगन और जैकी श्रॉफ लीड में होंगे और इस फ़िल्म में अक्षय कुमार स्पेशल अपीयरेंस देते हुए दिखाई देंगे और सूर्यवंशी के पुलिस ऑफिसर के करेक्टर को सिंघम 3 में वो प्ले करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म एक ऐक्शन ड्रामा मूवी है, जो की आपको 2023 से 2024 में देखने को मिल सकती है।

6. द इन्ड (The End, Web Series)

The End एक Web Series है जिसके डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं इस वेब सीरीज में अक्षय कुमार लीड कास्ट में हो सकते हैं। यह एक फुल ऐक्शन ड्रामा थ्रिलर वेब सीरीज है जो कि 2023 में किसी भी OTT प्लेटफाम पर रिलीज़ हो सकती है।

7. कैप्सूल गिल (Capsule Gill)

कैप्सूल गिल के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई हैं. इस फ़िल्म के लीड कास्ट में अक्षय कुमार, परिनिती चोपडा और रवि किशन हैं कैप्सूल गिल एक बायोग्राफी हिस्टरी ड्रामा फिल्म होने वाली है इस फ़िल्म की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। 2023 में ये फ़िल्म आपको देखने को मिल सकेगी।

Read More  Drishyam 2 Hindi | दृश्यम 2 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

8. गोरखा (Gurkha)

अक्षय कुमार की अगली फिल्म गोरखा हो सकती है जो कि गोरखा रेजिमेंट पर बनने वाली एक वॉर ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसके डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान हैं। और ये फुल ऐक्शन और थ्रिलर ड्रामा मूवी होने जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग 2023 में स्टार्ट होगी और 2023 से 2024 तक यह फिल्म आपको देखने को मिल सकती है।

9. ओह माय गॉड टू (OMG 2)

Akshay Kumar Upcoming Movies 2023, 2024 में OMG 2 हो सकती है। जिसके डायरेक्टर अमित रॉय हैं। OMG पार्ट 1 जो की बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी सक्सेस फुल फ़िल्म साबित हुई थी और उस फ़िल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के करेक्टर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था तो इसी फ़िल्म को लेकर एक और स्क्रिप्ट तैयार किया गया है। जिसे OMG 2 नाम दिया गया इस फिल्म में लीड कास्ट में अक्षय कुमार पंकज त्रिपाठी के साथ यामी गौतम और अरुण गोविल शामिल होंगे। और ये फिल्म भी OMG पार्ट 1 की तरह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा मूवी होने वाली है, इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। 2023 में यह फ़िल्म भी किसी भी टाइम रिलीज के लिए शेड्यूल की जा सकती है।

10. क्रैक (Crack)

Crack मूवी को नीरज पांडेय डायरेक्ट कर रहे हैं इस फिल्म की लीड कास्ट के लिए अक्षय को फ़ाइनल किया गया है इससे पहले भी नीरज पांडेय अक्षय कुमार के साथ कई हिट फ़िल्में दे चुके हैं जिसमे स्पेशल 26, बेबी जैसी फिल्मे शामिल हैं। Crack मूवी ऐक्शन क्राइम थ्रिलर ड्रामा मूवी होने वाली है। यह फिल्म आपको 2024 तक थिएटर में देखने को मिल सकेगी।

11. जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)

जॉली एलएलबी 3 के डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं जो इससे पहले जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 बना चूके हैं। सुभाष कपूर ने जॉली एलएलबी अरशद वारसी के साथ बनायी थी। जॉली एलएलबी 2 उन्होंने अक्षय कुमार के साथ बनाई थी। तो अब सुभाष कपूर जॉली एलएलबी 3 में फिर से अक्षय कुमार को कास्ट करने जा रहे हैं यह फिल्म आपको 2024 से 2025 के बीच में थिएटर में देखने को मिल सकेगी।

12. हाउसफूल 5 (Housefull 5)

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी में से एक हाउसफुल सीरीज की मूवी हो सकती है, जिसका नाम हाउसफुल 5 कहा जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल,रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, पूजा हेंगड़े, चंकी पांडे फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। यह फिल्म 2025 तक थिएटर में देखने को मिल सकती है।

Read More  An Action Hero | Ayushmann Khurrana New Movie

13. अखंडा (Akhanda Hindi Remake)

यह फिल्म साउथ इंडियन मूवी अखंडा का रीमेक हो सकती है जिसके डायरेक्टर Boyapati Srinu होंगे अखंडा के करेक्टर के लिए वो अक्षय कुमार और अजय देवगन को लेना चाह रहे हैं। दोनों ऐक्टर्स को यह फिल्म ऑफर हो चुकी है। अभी तक किसी ने भी फाइनल डिसीजन नहीं लिया है। अगर ये फ़िल्म अक्षय कुमार करते है तो 2023 के एंड में इसकी शूटिंग स्टार्ट हो सकती है और 2024 से 2025 के बीच में अखण्ड मूवी आपको देखने को मिल सकती है।

14. महाभारत (Mahabharat)

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी में से एक महाभारत हो सकती है इस फिल्म के डायरेक्टर S. S. Rajamouli होंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋत्विक रोशन, आमिर खान, अजय देवगन, प्रभास, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, नीतू कपूर और परेश रावल जैसे कलाकार दिखेंगे। अगर इस फिल्म की शूटिंग 2023 में स्टार्ट होती है तो यह फिल्म आपको 2024 से 2025 तक थिएटर्स में देखने को मिल सकती है।

15. हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)

हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी के बाद अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 में एक बार फिर से बाबू भइया के साथ दिखाई देंगे इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे फ़िल्म की लीड कास्ट में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल शामिल हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2023 से 2024 तक स्टार्ट हो जाएगी तो यह फिल्म आपको 2024 से 2025 तक देखने को मिल सकती है।

16. राउडी राठौर 2 (Rowdy Rathore 2)

राउडी राठौर 2 जिसे प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे जो कि इससे पहले राउडी राठौर अक्षय कुमार के साथ बना चूके हैं, राउडी राठौर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस फुल फ़िल्म साबित हुई थी राउडी राठौर 2 लीड रोल में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी इस फिल्म की शूटिंग 2023 में स्टार्ट होगी और 2024 से 2025 तक ये फिल्म आपको देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment

Gadar 2 में ‘तारा और सकीना’ की दिखेगी जोड़ी Salaam Venky Movie Based on a True Event An Action Hero Movie Collection Akshay Kumar Upcoming Movies Kartik Aaryan Movies