Complete History of kabaddi in Hindi | कबड्डी खेल का सम्पूर्ण परिचय

इस पोस्ट में हम आपको कबड्डी खेल के बारे विशेष जानकारी देंगे जैसे History of kabaddi, कबड्डी खेल का सम्पूर्ण परिचय, International Kabaddi, कबड्डी मैदान, Rules of kabaddi, Types of Kabaddi, Rules and Regulations of kabaddi 

कबड्डी एक ऐसा खेल है जो लगभग हर जगह खेला जाता है यह एक ऐसा खेल है जिसे खेलने से खेल के साथ शरीर की कसरत भी हो जाती है और कबड्डी खेलने से शरीर भी फिट रहता है पहले यह खेल गांव और शहरों में खेला जाता था परन्तु आज यह खेल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जा रहा है और इस खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने के कारण इसमें बड़े पैमाने नौजवान भाग ले रहे हैं और इस खेल में अपना कैरियर बनाने में लगे हुए हैं।

History of kabaddi

Information of kabaddi (कबड्डी खेल का परिचय)

खेल नाम कबड्डी
जन्मस्थली भारत
मैदान में एक पक्ष के खिलाडियों की संख्या 7
पहली प्रतियोगिता 1987
खेल अवधि 30 से 40 मिनट
महिला कबड्डी विश्वकप पहली बार 2012
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन 1936 (बर्लिन ओलिंपिक)
मैदान का आकार पुरुषों के लिए- 121/2 मी. X 10 मी.
स्त्रियों के लिए- 11 मी. X 8 मी.
लोकप्रिय प्रतियोगिता प्रोकबड्डी
खिलाडियों के लिए वजन मापदंड सीनियर पुरुषों खिलाडियों के लिए 85kg

सीनियर महिलाओं खिलाडियों के लिए 75kg

जूनियर पुरुषों खिलाडियों के लिए 70kg

जूनियर गर्ल्स खिलाडियों के लिए 65kg

भारत कबड्डी फेडरेशन स्थापना 1950

History of Kabaddi (कबड्डी खेल का इतिहास)

कबड्डी खेल की उत्पत्ति भारत के तमिलनाडु से हुई और फिर धीरे धीरे भारत के बाद अन्य देशों में भी कबड्डी की लोकप्रिय बढ़ती चली गई। 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में दक्कन जिमखाना के द्वारा कबड्डी के नियम गए। 1923 में हिंद विजय जिमखाना बड़ौदा ने इस खेल के नियमों को छपवाया और उसी साल में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

कबड्डी के नियमों को 1934 में अखिल महाराष्ट्र शारीरिक परिषद के द्वारा संशोधित किया गया। उसके बाद 1950 में कबड्डी की फ़ेडरेशन बनाई गई 1972 में कबड्डी फ़ेडरेशन को Indian Olympic Association के द्वारा मान्यता मिली 1973 Amateur Kabaddi Federation of India का गठन किया गया। तथा Asian Amateur Kabaddi Federation का गठन 1978 में किया गया कबड्डी की पहली प्रतियोगता 1987 में कोलकाता में हुई। International Kabaddi Federation की स्थापना 2004 में मुंबई में की गई और इसका इसका जयपुर राजस्थान में हैं।

Types of Kabaddi (कबड्डी के प्रकार)

  1. संजीवनी कबड्डी (Sanjeevani Kabaddi)
  2. गामिनी कबड्डी (Gamini Kabaddi)
  3. अमर कबड्डी (Amar Kabaddi)
  4. पंजाबी कबड्डी (Punjabi Kabaddi)

Rules of kabaddi (कबड्डी खेल के नियम)

  • यह एक Highly Contact Sport है जिसमे किसी खिलाड़ी का मुख्य काम विरोधी खिलाड़ियों के दल में जाकर उन्हें छू कर अपने दल में आना होता है और इस दौरान उनको विरोधी दल में जाते समय कबड्डी कबड्डी कहना पड़ता है।
  • प्रत्येक मैच 40 मिनट का होता है और इस दौरान खिलाड़ी विरोधी टीम के Court में ‘रेड’ करता है और रेड करने वाले खिलाड़ी को ‘रेडर’ कहते है। किसी खिलाड़ी द्वारा उसके विरोधी दल में घुसते ही रेड शुरू हो जाती है।
  • रेडर को संभालने वाले विरोधी दल के खिलाड़ी को डिफेंडर कहते हैं। डिफेंडर के पास रेडर को आउट करने के मौके अवस्थानुसार मिलते हैं। किसी भी रेड का अधिकतम समय 30 सेकंड होता है। रेड के दौरान रेडर को कबड्डी कबड्डी का रट लगाना होता है, जिसे चैंट कहा जाता है।
  • रेडर द्वारा डिफेंडर के कोर्ट में एक बार प्रवेश कर जाने पर रेडर दो तरह से पॉइंट अर्जित कर सकता है। इसमें पहला बोनस पॉइंट और दूसरा टच पॉइंट होता है।

Court of kabaddi (कबड्डी खेल का मैदान)

कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसके लिए अलग- अलग तरह के मैदान तैयार किए जाते हैं पुरूषो के लिए अलग और महिला टीम के लिए अलग। साथ ही ये भी देखा जाता है कि जिस मैदान पर कबड्डी का खेल खेला जा रहा है उसकी जमीन समतल और नरम है या नहीं क्योंकि इसी से खेल का सही अनुमान लगाया जाता है। इसके लिए आकार का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। एक आकार तैयार किया जाता है 12.50 मीटर लम्बा और 10 मीटर चौड़ा। वहीं दूसरा 50 किग्रा भार से कम वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए यह लम्बाई 11 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होती है। पूरे खेल क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा जाता है। जिसको आम भाषा में सेंट्रल लाइन और खेल की भाषा में मध्य रेखा कहते हैं। इसमें खेल मैदान की लंबाई और चौड़ाई का भी खास ध्यान रखा जाता है।

International Kabaddi (अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खेल)

कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दलों में प्रत्येक दल में 7 खिलाड़ी होते हैं। खेल का मैदान दो दलों में बराबर भागों में बंटा जाता है. पुरुषों द्वारा खेले जाने वाले कबड्डी में मैदान का क्षेत्रफल 10 बाई 13 का होता है, वहीँ स्त्रियों द्वारा खेले जाने वाले कबड्डी में मैदान का क्षेत्रफल 8 बाई 12 का होता है। दोनों दलों में तीन अतिरिक्त खिलाड़ी मौजूद होते हैं। ये खेल 20 मिनट के अंतराल पर खेला जाता है, जिसके बीच खिलाड़ियों को पांच मिनट का ब्रेक मिलता है। इस ब्रेक के दौरान दोनों दल अपना कोर्ट बदल लेते हैं।

FAQ

Q: कबड्डी खेल का जन्म किस देश में हुआ?

Ans: कबड्डी की शुरुआत भारत के तमिलनाडू राज्य से हुई शुरुआत में हर क्षेत्र में इसके अलग अलग नियम थे, लेकिन अब एक मानक नियम तय कर दिए गए है जो पूरे विश्व में एक ही है।

Q: भारत में कबड्डी का पुराना नाम क्या है?

Ans: कबड्डी को अलग-अलग जगह पर कई नामों से जाना जाता है. इसका नाम कबड्डी मुख्य तौर पर उत्तर भारत में रखा गया. इसे दक्षिण भारत में चेडुगुडु के नाम से जानते हैं. हालांकि इसका कबड्डी नाम बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.

Q: कबड्डी के प्रमुख खिलाड़ियों के नाम?

Ans: दीपकहुड्डा, श्रीकांतजाधव, मनिंदरसिंह, सुरेंद्रनाडा, प्रदीप नरवाल

Q: दुनिया का सबसे अच्छा कबड्डी राइडर कौन है?

Ans: प्रदीप नरवाल प्रो कबड्डी में 141 मैचों में 1438 रेड पॉइंट के साथ शीर्ष रेडर रहे हैं। ‘दुबकी किंग’ प्रो कबड्डी में लीग में प्रति मैच 10 से अधिक रेड पॉइंट के औसत से 1000 अंक के स्कोर को पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Q: प्रो कबड्डी सीजन 5 के टॉप डिफेंडर?

Ans: मोहम्मदरेजा, सागर, सौरभ नांदल, जयदीप, सुमित

 

Leave a Comment

Gadar 2 में ‘तारा और सकीना’ की दिखेगी जोड़ी Salaam Venky Movie Based on a True Event An Action Hero Movie Collection Akshay Kumar Upcoming Movies Kartik Aaryan Movies